फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: पैरों में छाले, भूख-प्यास की परीक्षा... मगर शिव भक्ति में डूबे कांवड़ियों के सामने सभी बाधाएं बौनी

कोई सैकड़ों किलोमीटर दूर से कंधे पर कांवड़ उठाए महादेवा की ओर बढ़ रहा है, तो कोई अपनी मनौती पूरी होने पर गंगाजल अर्पित करने दौड़ा चला आ रहा है। पैरों में पड़े छाले, घुंघरुओं की रुनझुन, भूख-प्यास की परीक्षा लेकिन श्रद्धा और विश्वास के आगे ये सारी बाधाएं बौनी नजर आ रही हैं। शिवरात्रि के अवसर पर उत्तर भारत के प्रमुख पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। देश के 52 दुर्लभ शिवलिंगों में शामिल लोधेश्वर महादेव का शिवरात्रि मेला भारत के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है। यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। कांवड़ियों की भक्ति की अनोखी मिसाल सैकड़ों किलोमीटर दूर से पैदल यात्रा कर आ रहे श्रद्धालु रास्ते में बम-बम भोले के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। कई श्रद्धालु परिवार सहित पैदल चलकर भगवान लोधेश्वर का दर्शन करने पहुंचते हैं। पैरों में छाले और शरीर की थकान भी आस्था के आगे छोटी पड़ जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें