फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: 20 माह पहले बुजुर्ग की मौत में हत्या का आरोप, कब्र खुदवाने पहुंची टीम, होगा पोस्टमार्टम

बाराबंकी जिले की दरियाबाद कोतवाली में के गुलचप्पा गांव निवासी भागीरथ (85) पिछले कई सालों से अपने सगे भतीजे बंधु के साथ अयोध्या के पटरंगा कोतवाली क्षेत्र के रानीमऊ गांव में रहता था। 20 माह पहले बुजुर्ग की मौत हो गई और बंधु ने शव को दरियाबाद के गुलचप्पा गांव में ही दफना दिया। अब मृतक भगीरथ के छोटे भतीजे रमेश ने न्यायालय में शिकायत कर बड़े भाई बंधु यादव पर आरोप लगाया है कि जमीन की लालच में उसने चाचा भागीरथ की हत्या कर दी थी। बुजुर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र रानीमऊ ग्राम पंचायत से जारी हुआ था। न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार को नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर और पुलिस, राजस्व टीम के साथ शव को कब्र से निकलवाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कब्र खोदकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। दरियाबाद से कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि सारी कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें