पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में रविवार देर रात राजू सिंह के घर में कट्टे से हुए फायर से राजू सिंह की शादीशुदा बेटी रोहिणी उर्फ चुन्नी सिंह की जांघ में गोली लग जाने से वह घायल हो गई। घटना को छिपाकर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। बता दें कि घर में मां मधु सिंह, पिता राजू सिंह तथा बेटी रोहिणी थी। सूचना पाकर पैलानी थाना पुलिस तथा खप्टिहा कलांं चौकी इंचार्ज छानबीन कर रहे हैं।