साले की बेटी की शादी में 50 हजार रुपये खर्च करने पर पति का पत्नी से विवाद हो गया। इससे आहत महिला ने दो बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। इससे एक बेटी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर है। शहर कोतवाली के स्वराज काॅलाेनी गली नंबर-नौ निवासी माला (50) ने बेटी पूजा (19) और अजंली (17) को शनिवार को सुबह करीब 11 बजे जहर खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। पति मुन्ना सविता ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई।