पड़ोसियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने देखा तो जानकारी हो सकी। जसपुरा थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ला निवासी पीतांबर (24) ने बुधवार की रात अपने घर के अंदर कमरे में लगे छत के छल्ले से बिजली की केबिल से फंदा लगा लिया। गुरुवार की सुबह जब परिजनों ने देखा तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पिता रामनरेश ने बताया कि बुधवार की शाम मामूली बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने पीताबंर को पीट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है। वह गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। तीन बहन दो भाइयों में सबसे छोटा था। घर में मां संपत है। पीतांबर अविवाहित था। पिता रामनरेश मजदूरी करते हैं। जसपुरा थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।