फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोतवाली पुलिस ने तीन चोर पकड़े, नौ बाइकें बरामद

शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jan 2025 11:28 PM IST

कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी गई नौ बाइकों, पांच कटी हुई बाइक के साथ चेचिस व बाइक के कलपुर्जे व बाइक काटने के औजार बरामद किया है। आरोपी बबेरू, बिसंडा व आसपास के भीड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शनिवार की रात चेकिंग के दौरान औगासी रोड बिसराखेर के पास मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी अभिषेक साहू व चित्रकूट जनपद के लोहदा गांव निवासी ज्ञानेंद्र साहू उर्फ दद्दू को दो बाइकों के साथ पकड़ लिया। बाइक के वैध कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कमासिन रोड बस स्टैंड तथा नवीन गल्ला मंडी बबेरू से चोरी की थी। दोनों कस्बा बबेरू, बिसंडा सहित आसपास के भीड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी करते हैं। उन्हें सस्ते दामों पर साहू मोहल्ला कस्बा बबेरू के ही एक कबाड़ी रामकरन साहू के यहां दुकान पर बेच देते हैं। पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मौके से सात बाइक, पांच कटी हुई बाइकों के चेचिस व भारी मात्रा में बाइक के कल-पुर्जे बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बबेरू कोतवाली में छह मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में बबेरू कोतवाल बलराम सिंह, चौकी प्रभारी कौशल सिंह, एसआई देवीदीन गौतम, कल्बे अब्बास खां, योगेंद्र सिंह, आशीष यादव, सैफ अहमद अंसारी आदि टीम शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें