फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय कुी गुहार

पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर महिला के परिजन भी आ गए। महिला ने यूपी-112 पुलिस को फोन किया तो आरोपी के परिजन आ गए। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया है। उधर, महिला ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होकर छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। बिसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला ने बताया कि बुधवार की रात साढ़े नौ बजे वह घर में सो रही थी। उसके परिजन भी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। तभी पड़ोसी सोनू उर्फ सुधीर तिवारी उसके घर के अंदर घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला ने शोर मचाया तो उसके परिजन भी उठ गए। महिला ने यूपी-112 पुलिस को फोन किया तो आरोपी के परिजन भी घर से निकल आए। पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें