बिहार के भोजपुर जिले के समाजसेवी भरत तिवारी की पुलिस द्वारा हत्या करने के मामले को लेकर ब्राह्मण महासभा/धर्म सभा एवं विद्वत्समाज उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग कि दोषियों को दंड व बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन में के माध्यम से कहा कि भरत तिवारी बाढ़ पीड़ितों के की सुविधाओं की मांग करते हुए संघर्ष कर रहे थे। पुलिस के सामने उन्होंने सरेंडर किया तो पुलिस ने उनकी हत्या कर दी। महासभा के प्रमुख राजाकृष्णकांत तिवारी ने कहा कि यह हत्या एक निर्दोष समाजसेवी ब्राह्मण की है। जो धर्म शास्त्र के अनुसार महापाप और ब्रह्म हत्या है। उन्होंने सरकार से परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा व दिवंगत के भाई को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।