बी-पैक्स व क्रय विक्रय सहकारी समिति में उर्वरक (खाद) न मिलने से आक्रोशित महिला-पुरूष किसानों ने हंगामा किया। इसके बाद दोपहर तीन बजे बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों ने केंद्र प्रभारी पर जान बूझकर खाद वितरण न करने का आरोप लगाया। नेशनल हाईवे जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसानों को समझाने पहुंचे हैं।