फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में संदिग्ध परिस्थिति में मेडिकल कॉलेज में कूड़े में मिला मरीज का शव

शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 11:21 PM IST

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में तीन दिन पहले एक मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। मंगलवार को उसका शव वार्ड ब्लॉक के पीछे नाली के ऊपर कूड़े में पड़ा मिला। मरीज की मां उसकी देखरेख के लिए वार्ड में थी। वह रात में सो गई और बेटा सुबह मरा मिला। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी बनाई है, जोकि 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने की हड्डी टूटने से मौत होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया खिड़की से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें