जिला पंचायत अध्यक्ष पद में वर्ष 1991 तक के कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो अब तक किसी की कुर्सी पांच वर्ष तक महफूज नहीं रही। इसमें बसपा शासन काल रहा हो या फिर सपा अथवा भाजपा का कार्यकाल रहा हो। दो से तीन वर्ष में अविश्वास प्रस्ताव की तलवार लटकी और लोगों को अध्यक्षी गंवानी पड़ी। हालांकि, पिछले कार्यकाल में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की पत्नी सरिता द्विवेदी रही हैं, जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। बताया यह जा रहा है कि इस बार सुनील पटेल को अध्यक्ष बनवाने में सदर विधायक का पूरा हाथ रहा है। तीन साल तक दोनों के बीच काफी नजदीकियां चलीं।