फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत

कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ासानी गांव में पति-पत्नी के विवाद को शांत कराने गए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात रामअवतार (75) अपने भतीजे और उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बाद में रामअवतार का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देर रात उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें