फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

पन्ना टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र हिनौता बीट में हथिनी अनारकली ने 57 वर्ष की उम्र में दो मादा बच्चों को जन्म दिया है। पहला मादा बच्चा स्थान खेरैईया में बीते सोमवार की रात 2:20 पर व दूसरा मादा बच्चा हिनौता हाथी कैंप में सुबह 5:50 बजे हुआ। पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि मां व दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व के पास अब हाथियों की संख्या 21 हो गई है। इनमें से पांच नर एवं 16 मादा हैं। दो और बच्चे आने पर पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशी दिखाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें