फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शुरू, तहसील उतरौला में हो रहा निराकरण

उतरौला। विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नो मैपिंग श्रेणी में दर्ज मतदाताओं को जारी नोटिसों के क्रम में बुधवार को उनकी सुनवाई प्रक्रिया शुरू की गई। तहसील उतरौला में नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्य और तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप की मौजूदगी में मतदाताओं की समस्याएं सुनी जा रही हैं। इसके साथ ही ब्लॉक सभागार उतरौला, रेहरा बाजार एवं गैंड़ास बुजुर्ग में तैनात कुल 20 एईआरओ (सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी) नोटिस प्राप्त मतदाताओं के मामलों की जांच कर निराकरण करेंगे। प्रशासन ने बताया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को अपने दावे के समर्थन में वैध दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य है। मतदाताओं को साक्ष्य के रूप में हाईस्कूल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, परिवार रजिस्टर की नकल अथवा अन्य मान्य अभिलेख संबंधित एईआरओ अधिकारी को देना होगा। नोटिस प्राप्त मतदाता सुबह से ही अपने-अपने दस्तावेजों के साथ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी मामलों का निष्पक्ष परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज किए जाएं, जिससे कोई भी योग्य मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें