कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तुलसीपुर में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ जितेंद्र कुमार ने विद्यालय की 85 बेटियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कहा कि बेटियां जागरूक रहे और सुरक्षा को लेकर बेफिक्र रहे पुलिस उनके साथ है। आईए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में वीडियो स्टोरी के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं की किस प्रकार से उन्होंने बेटियों को सुरक्षित रहने का तरीका बताएं और बेटियों ने उनका स्वागत किया। पेश वीडियो स्टोरी रिपोर्ट।