दिल्ली धमाके के बाद जिले में छानबीन तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग खुफिया एजेंसियों के निशाने पर आ गया है। बृहस्पतिवार को खुफिया एजेंसियों की एक टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से गोपनीय मुलाकात किया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियां दिल्ली धमाके से जुड़े लोगों के तार खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है नेपाल, चीन या पाकिस्तान से एमबीबीएस या चिकित्सा से जुड़ी डिग्री धारकों के बारे में जानकारी हासिल की। जिले के सीएचसी और पीएचसी में तैनात चिकित्सकों के बारे में जानकारी की। खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने जानकारी किया कि दूसरे देशों से डिग्री हासिल करने वाला कोई चिकित्सक तो जिले में तैनात नहीं है। यही अल फलाह समूह के डिग्री कॉलेजों से किसी की डिग्री तो नहीं है। शुक्रवार को प्रभारी सीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने अधिकारियों को बताया कि अभी ऐसा कोई चिकित्सक कार्यरत नहीं है। फिलहाल शासन को ऐसे गंभीर प्रकरण की जांच में विभाग पूरा सहयोग करेगा। जो भी सूचना मांगी जाएगी उपलब्ध कराई जाएगी।