बलरामपुर जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से बुधवार को एमएलके पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 13 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्टाल लगाकर युवाओं को रोजगार के बारे में जानकारी दी। मेले में कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, बीमा सखी, सेल्स मैनेजर, एरिया मैनेजर व मल्टीटास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। चयनित युवाओं को सदर विधायक ने नियुक्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि मेले में करीब 300 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। निर्धारित योग्यता के अनुसार युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा।