फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खैरमान जलाशय की नहरों में पहुंचा पानी, 10 हजार किसान लाभान्वित

बलरामपुर में अमर उजाला ने पानीदार पहल के तहत 16 दिसंबर के अंक में वादों की बाढ़ में फसलों का सूखा शीर्षक से प्रकाशित समाचार में सिंचाई के संसाधनों की हकीकत सामने रखी थी। इसके बाद प्रशासन सजग हुआ। खुद डीएम पवन अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर नहरों का जायजा लिया। नतीजा सार्थक रहा। बृहस्पतिवार की सुबह खैरमान जलाशय से निकलने वाली नहरों में पानी देख किसानों के चेहरे खिल गए। किसान बस यही कहते नजर आए, कई साल बाद आज नहर में पानी दिखाई पड़ा है। खैरमान जलाशय से निकलने वाली नहर में पानी आने से महादेव बांकी, सहिजना, बेलवा दम्मार, मैनडीह, फकीरीडीह, गनवरिया, उदईपुर, बसंतपुर, सिकंदर बोझी, भुलभुलिया, सोनपुर, भितवारिया कला, पंडित पुरवा, सेमरा, खवासपुरवा सहित करीब 50 गांवों के 10 हजार किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। किसानों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस नहर में पानी नहीं आया था। इससे काफी समस्या हो रही थी। अब इसमें पानी आने से खेती को काफी फायदा होगा। डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि हार्ड एरिया के क्षेत्र में किसानों को समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन पूरी तरह से योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। हर स्तर पर काम चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें