बलरामपुर के उतरौला में ईडी की टीम छांगुर के करतूत की पड़ताल में जुटी है। दो प्रधान व पूर्व प्रधान के घर ईडी का छापा पड़ा है। ईडी ने 12 स्थानों पर पड़ताल कर रही है। टीम जलालुद्दीन उर्फ छांगुर नीतू नवीन के ढहाए गए ठिकाने, मधपुर छांगुर के पुराने आवास, रेहरा माफी छांगुर के पैतृक आवास, मधपुर में जमीन विक्रेता (इसी गांव का पूर्व प्रधान जुम्मन खां), मधपुर में जमीन विक्रेता संतोष कुमार त्रिगुनायक व इनका भाई दुर्गेश कुमार त्रिगुनायक, रफीनगर में नीतू का शोरूम, मनकापुर रोड पर नीतू का शोरूम, हुसैनाबाद ग्रिंट में ग्राम प्रधान अफसर अली के आवास पर, महमूदाबाद ग्रिंट के ग्राम प्रधान इब्तिदा खान उर्फ लल्लू, नगर के रफीनगर शोरूम पर काम करने वाले तीन सगे भाइयों मलिक शमीम, मलिक वसीम, मलिक अली अहमद के आवास पर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही टीम उतरौला में कुछ विवादित जमीन खरीदने और उसमें शामिल लोगों से भी पूछताछ कर रही है।