फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में दहाड़ता हुआ जाल में फंसा तेंदुआ, महीने भर की दहशत का हुआ अंत

बलरामपुर के तुलसीपुर में बनकटवा रेंज के करमैती गांव के मजरा परसा में पिछले करीब एक महीने से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार बृहस्पतिवार शाम वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। आदर्श जलाशय की पुलिया में छिपे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक छोर पर पिंजरा लगाया और दूसरे छोर को सीमेंट के पिलरों से बंद कर दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे बाहर निकलने का रास्ता तलाशते हुए तेंदुआ पिंजरे में पहुंच गया। कैद होने के बाद वह देर तक दहाड़ता रहा और सलाखों पर पंजे मारता रहा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें