बलरामपुर में महिला थाने के सभागार में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। आपसी मनमुटाव से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी को एक साथ बैठाकर परामर्शदाताओं ने बात की। गलतफहमियां दूर हुईं तो छोटी-छोटी बातों को भूलकर एक साथ रहने की सलाह मिली। शिकवा और शिकायत दूर हुई तो फिर एक साथ रहने को राजी हुए।