फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में करंट से झुलसा लाइन मैन, अस्पताल में मौत

ishwar ashish Updated Fri, 27 Sep 2024 05:39 PM IST

बलरामपुर के रेहरा बाजार के संगमपुरवा गांव में लाइनमैन अलखराम बृहस्पतिवार की रात लाइन सही करते समय करंट की चपेट में आ गया जिससे वह झुलस गया। ग्रामीण व परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। रेहरा बाजार निवासी अलखराम बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। बृहस्पतिवार को वह संगमपुरवा गांव में लाइन सही करने गया था तभी करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। घायल अलखराम को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत के बाद नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि इलाज में देरी के कारण मौत हुई है। लोगों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें