फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं- महिला आरक्षण पर विपक्ष ने उजागर किया दोहरा चरित्र

बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने शनिवार को अपने कार्यालय में महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्षी पार्टियों ने अपना असली चेहरा जनता के सामने ला दिया है। आरती तिवारी ने कहा कि जो दल मंचों से महिला सशक्तिकरण की बातें करते हैं, वही सदन में महिलाओं को अधिकार देने के सवाल पर पीछे हट जाते हैं। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। जनता अब इन दलों की राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां महिलाओं को हर स्तर पर सम्मान, अवसर और नेतृत्व दिया जाता है। केंद्र और राज्य सरकारों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सुरक्षा देने और राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया से जोड़ने का काम तेजी से हुआ है। पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भाजपा लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देश की माताएं-बहनें कभी माफ नहीं करेंगी। आने वाले समय में जनता ऐसे दलों को जवाब देगी। आरती तिवारी के बयान के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और महिला आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें