फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में आठ को 1067 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 03:47 PM IST

बलरामपुर में आठ दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए आठ दिसंबर को जिले भर 1067 बूथ बनाए जाएंगे। जहां पर स्वास्थ्य टीम बच्चों को दवा पिलाएंगी। इसके बाद नौ दिसंबर से डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा। 13 दिसंबर तक स्वास्थ्य कर्मियों की 630 टीमों को छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए लगाई जाएंगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि बच्चों को पोलियो की बीमारी से बचाने के लिए आठ दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। पहले दिन पोलिंग बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद घर-घर दवा पिलाने का अभियान शुरू होगा। नौ से 13 दिसंबर तक यह अभियान चलेगा। इसके बाद भी यदि कोई बच्चों पोलियो की दवा पीने से छूट जाता है, तो इसके लिए बी टीम दोबारा डोर-डोर दवा पिलाएंगी। दवा पिलाने के लिए जिले भर की सभी आशा व आंगनबाड़ी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें