फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भगवान चित्रगुप्त जयंती, लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

बलरामपुर में कायस्थ समाज के लोगों ने रविवार को भगवान चित्रगुप्त की जयंती धूमधाम से मनाई। भगवान चित्रगुप्त व कलम-दवात की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घर में लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के सामने धूप-अगरबत्ती जलाई और पुष्प अर्पित कर पूजन किया। श्री चित्रगुप्त मंदिर पर चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष डॉ. परितोष सिन्हा के नेतृत्व में पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। इसके बाद कलम दवात की पूजा कराई गई। सभा के मंत्री राधिका प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि श्री चित्रगुप्त के मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ आयोजन किया गया। इसके बाद वार्षिक कार्यक्रम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को चित्रगुप्त सभा की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, अजय शंकर श्रीवास्तव, राजकुमार लाल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अनंत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. देवेश श्रीवास्तव, डॉ. राजीव रंजन, संजीव श्रीवास्तव, प्रतीक नरेश, आदित्य प्रसाद श्रीवास्तव, लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, मनीष महान, आलोकित श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, महिला सभा अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव, डॉ. साधना श्रीवास्तव, जया महान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें