फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा बैट्री बरामद

ishwar ashish Updated Sun, 29 Dec 2024 07:23 PM IST

बलरामपुर की देहात कोतवाली की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से दो ई-रिक्शा बैट्री बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस को खुद बैट्री चोरी होने की तहरीर दी थी। सीओ सिटी बृजनंदन राय ने रविवार को देहात कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 28 दिसंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा निवासी गोलू यादव ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि देहात कोतवाली क्षेत्र के कल्ला भट्ठा के पास उसके ई-रिक्शा से दो बैट्री व एक मोबाइल चोरी हो गया है। मुकदमा दर्ज करके देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने मामले की जांच शुरू की। भीखपुर रोड चकवा कल्ला भट्ठा बाला जी ट्रेडर्स के पास आरोपी गोलू को ग्रामीणों ने बैट्री उठाते देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे रुपये की जरुरत थी। ई-रिक्शा से हादसा व चोरी होने पर बीमा से रुपये मिलता है। इसी लालच में हमने यह कार्य किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें