बलिया जिले के बांसडीह तहसील में शनिवार आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद को लेकर अपनी मां के साथ पहुंचे पिंडहरा निवासी युवक ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आक्रोशित होकर खुद को चाकू मार लिया, जिससे घायल होकर गिर पड़ा। घटना को देख डीएम और एसपी के साथ ही सभी अवाक रह गए।