फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर महिला को किया घायल, आठ गिरफ्तार; VIDEO

बैरिया कस्बे के चंपासती मोहल्ले में साहेब हाशमी और राजू हाशमी समेत कई लोगों ने गोलबंद होकर गोलू गोंड़ के घर में घुसकर गाली गलौज की। जान से मारने की नीयत से शोभा देवी को लाठी- डंडे व ईट-पत्थर से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। यहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से चिकित्सकों ने उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गोलू गोंड़ की तहरीर पर दो नामजद सहित छह अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तहव्वुर हाशमी, आरिफ अली, राजू हाशमी, साहेब अली, दानिश अली, मुराद अली, सहजाद अली, राजा अली सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें