यूपी बिहार के बार्डर नरहीं थाना के कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पास रविवार की रात आबकारी व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान ट्रक में आलू के बीच छुपाकर बिहार ले जा रहे 570 पेटी शराब, 412 पेटी अंग्रेजी शराब व 158 पेटी बीयर बरामद किया। जिसकी बाजार में कीमत छत्तीस लाख रुपया आंकी जा रही है।