बलिया के गड़वार व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 25 हजार रुपया का इनामिया चोर वांछित अभियुक्त टेंगर नट को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तारा किया। कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि गड़वार पुलिस रात में गश्त कर रही थी, उसी दौरान मुखबीर खास की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे के पास से पुरस्कार घोषित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त/बदमाश टेंगर नट 35 वर्ष निवासी खरहाटार थाना गड़वार के बाएं पैर में गोली लगने के बाद टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि नगरा में चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी। घायल बदमाश टेंगर नट को ईलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी रतसड़ अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है।