फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बलिया में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले के नगरा थाना पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलों की चेसिस, बड़ी मात्रा में कल-पुर्जे और वाहनों को खोलने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक टूल बॉक्स बरामद किया है। बरामद वाहनों का संबंध जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी और गुमशुदगी के मामलों से पाया गया है। थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने 30 मई को नगरा थाना में नगर पंचायत ब्लॉक परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान रविवार को नगरा पुलिस टीम नरही नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मौजूद थी। सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी नगरा की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पवन खरवार निवासी मेउली थाना पकड़ी, मुन्ना गोंड़ निवासी लीलकर थाना सिकंदरपुर और मुन्ना गोंड़ निवासी रूद्रवार थाना सिकंदरपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें