फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, VIDEO

गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के पृथ्वीपुर के पास बृहस्पतिवार को देर शाम आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बाइक रोककर दोनों युवक अलग-अलग रास्तों की ओर भागने लगे, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ। पीछा कर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ से बांध दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज़ एजेंसी नहीं करता है।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वायरल वीडियो में युवकों के पास तमंचा होने और एक बैग में आभूषण होने की चर्चा की जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों छिनौती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। हालांकि इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि चवरा गांव के कोई राजन नाम के व्यक्ति वाराणसी से दवा इलाज कर बेद बिहारी पोखरा से घर जा रहे थे की बाइक सवार दो संदिग्धों के द्वारा बैग छीनकर भागने लगे । उस व्यक्ति के द्वारा पृथ्वीपुर अपने किसी रिश्तेदारी में घटना को त्वरित जानकारी दी गई जिसके बाद ग्रामीणों ने पृथ्वीपुर के पास घेराबंदी बना लिया। बताया जा रहा है कि अवैध असलहा लिए हुए थे उसके बावजूद भी लोग हिम्मत जुटाकर दौडाकर पकड़ लिया । इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा पेड़ में बांध दिया गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से बंधे दोनों युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमित गुप्ता और अजय मौर्या होना बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया कि घटना मरदह थाना क्षेत्र की है। प्रकरण संज्ञान में है, मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें