फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में अवैध रूप से चल रही दो पैथालॉजी सेंटर सील, शिकायत पर एडिशनल सीएमओ ने की जांच

एडिशनल सीएमओ डॉ. पद्मावती गौतम ने बृहस्पतिवार की शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के आसपास चल रहे अवैध पैथोलॉजी सेंटरों पर की जांच की। अचानक टीम को आता देख अवैध पैथोलॉजी संचालकों में अफरातफरी मच गई। पैथोलॉजी और नर्सिंग होम संचालक अपनी दुकान बंद करके चंपत हो गए। दो अवैझध पैथोलॉजी सेंटर पर संचालकों की ओर से कागजात नहीं दिखाने पर टीम ने दोनों को सील कर दिया। एडिशनल सीएमओ डॉ. पद्मावती ने बताया कि आईजीआरएस पर पड़ी शिकायत के आधार पर जांच की गई। अवैध रूप से चल रहे पैथोलॉजी सेंटर और अवैध नर्सिंग होम के बारे में शिकायत की गई थी। ज्यादा शिकायत अस्पताल गेट के पास ही बताई गई थी। टीम की ओर से जांच शुरू करने पर अधिकतर पैथोलॉजी सेंटर और नर्सिंग होम को बंद कर संचालक भाग गए। इसलिए उन्हें कागजात प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी की जा रही है। खुशबू और आयुष पैथोलॉजी सेंटर की जांच के दौरान पंजीकरण संबंधी कागजात मांगे गए तो कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर कोई चिकित्सक भी उपलब्ध नहीं था। इसलिए दोनों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें