फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में घरौनी वितरण कार्यक्रम में परिवहन मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 06:22 PM IST

कलेक्ट्रेट स्थित बहुद्देश्यीय सभागार में स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को आयोजित घरौनी (प्रापर्टी कार्ड) वितरण कार्यक्रम में अचानक परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सीय टीम की जांच के बाद उन्हें आराम के लिए घर भेज दिया गया। मंत्री निर्धारित समय दोपहर 12.30 बजे बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का घरौनी वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी ओमवीर सिंह के साथ वह बैठे हुए थे। डीएम से किसी मुद्दे पर मंत्री बातचीत भी कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर सभागार के पिछले हिस्से में धूप में जाकर कुर्सी पर बैठ गए। इस दौरान उन्हें उल्टी भी हुई। खबर पाते ही चिकित्सीय टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। चिकित्सक ने बीपी आदि की जांच की। साथ ही दवाएं दी गई। थोड़ी राहत मिलने पर चिकित्सक ने आराम की सलाह दी। इसके बाद वह आराम करने के लिए घर चले गए। सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि गैस की शिकायत थी। उल्टी भी हुई थी। जांच के बाद दवाएं दी गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें