भरतपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र राजभर का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुशीला से विवाद हो रहा था। देर रात पति-पत्नी के बीच हो रही कहासुनी की आवाज सुनकर पड़ोस के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।