फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर छात्रों ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:02 PM IST

पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के आह्वान पर नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के अपूर्वा नर्सिंग के हत्यारोपित डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे पर छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन, टीडी कॉलेज गेट पर छात्र नेता रमेश गिरि तथा कुंवर सिंह पीजी कॉलेज चौराहे पर पूर्व अध्यक्ष मोती यादव ने नेतृत्व में जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया। बांसडीह तिराहे पर पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि अपूर्वा नर्सिंग होम की घटना हुए दो सप्ताह होने जा रहा है। इसके बाद भी अब तक अस्पताल के चिकित्सकों की गिरफ्तारी ना होना जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल करता है। कहा कि पुलिस की भूमिका संदेह में है ,पैसे और पावर का इस्तेमाल करके हत्या की धारा को बदलने का भी प्रयास जारी है। उन्होंने चेताया कि अगर धारा में कोई बदलाव करके आरोपी डॉक्टरों को बचाने का प्रयास किया गया तो न केवल जनपद स्तरीय बल्कि इस मामले को अब पूर्वांचल स्तरीय आंदोलन का रूप दिया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि जनपद का हर नर्सिंग होम कत्लखाने बन चुके है। नर्सिंग होम के नाम पर बस नोटिस जारी किया जा रहा है, लेकिन कार्यवाही ना के बराबर है। पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि अगर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को अगले सप्ताह से और उग्र किया जाएगा। इसी क्रम में बैरिया सुंदिष्टपूरी, दुबे छपरा, लक्ष्मणपुर, सोनवानी, हल्दी, दुबहर, रेवती, ब्यासी आदि स्थानों पर पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नितेश सिंह, छोटू यादव ,सौरभ सिंह रानू, धनजी यादव, अंशुमान सिंह, पवित्र सिंह, आशीष पांडेय, अभिषेक यादव,मनीष तिवारी, राकेश मोहन यादव, छोटू उपाध्याय, संदीप कुमार, रंजीत राय,विपुल राय आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें