गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ दिए गए कथित बयान से क्षुब्ध होकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जनहित में गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने कार्यालय से पुतला लेकर गड़वार तिराहे पर पहुंचे। इस दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस के साथ उनकी छीना झपटी भी हुई। इसके बाद भी उन्होंने अमित शाह का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने में मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे सहित अन्य नेता मौजूद रहे।