फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर उचक्के ने आभूषण भरा पर्स किया गायब, VIDEO

बैरिया के कस्बा के बस स्टैंड पर शुक्रवार को धतुरी टोला निवासी पुष्पा देवी ने उचक्कों पर मंगलसूत्र, कान का टप्स और 3200 रुपया लेकर चंपत होने का आरोप लगाया। कुछ देर बाद होश में आने पर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। धतुरी टोना निवासी रमेश पासवान की पत्नी पुष्पा देवी बलिया कचहरी जाने के लिए बैरिया बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए खड़ी थी। आरोप लगाया कि दो उचक्के बातों में उलझा व डर दिखाकर शरीर के पहने आभूषण झोला में रखवा दिया। बातों में उलझाकर झोला से आभूषण रखा पर्स निकाल कर उक्त युवक फरार हो गया। महिला ने झोला से पर्स गायब देख रोने चिल्लाने लगी। इस बाबत थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस टीम छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें