फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने कटान प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जिओ ट्यूब विधि से कटान रोकने के निर्देश; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 10:39 PM IST

बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने शुक्रवार को सरयू नदी के कटान प्रभावित क्षेत्र गोपाल नगर टाड़ी व शिवाल मठिया में चल रहे काटन रोधी कार्यों का मुआयना किया। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद ने दोनों कटानरोधी कार्यो के बीच हो रहे कटान स्थल पर जिओ ट्यूब विधि से कटान रोकने को कहा। सांसद ने गोपाल नगर टाड़ी व शिवाल में दोनों जगह 200-200 मीटर जियो ट्यूब विधि से कार्य कराने को कहा। इस क्रम में बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता ने सिर्फ शिवाल में कटान स्थल पर 150 मीटर जियोट्यूब विधि से कार्य कराने का आदेश मातहतों को दिया। सांसद ने कहा हमने तो सदन में गोपालनगर व शिवाल का मामला उठाकर साढ़े तीन किमी काम कराने को कहा था,लेकिन सरकार ने टुकड़े-टुकड़े में काम दिया। इस प्रोजेक्ट से कटान रुकने वाली नहीं है। बाढ़ का जलस्तर वृद्धि होने और सारा कटान रोधी कार्य सरयू नदी में विलीन हो जाएगा। ऐसे में सरकार का सारा धन पानी में बह जाएगा और इस कार्य से बाढ़ विभाग के अल्ला अधिकारियों का जेब भरेगा। कहा टुकड़ों-टुकड़ों के प्रोजेक्ट से दियारा को नहीं बचाया जा सकता है। इसके लिए बड़ा प्रोजेक्ट चाहिए। बशिष्ठ नगर, गोपालनगर, शिवाल, मानगढ़ के 50 हजार आबादी पर सरयू नदी के कटान का संकट भाजपा सरकार के गलत नीतियों के वजह से आ पड़ा है। सरकार सरयू नदी के तटवर्तीय लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। इसके लिए बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि अंतिम सांस तक दियारे को बचाने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव संजय मिश्र, बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें