फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में एनएच-31 पर लगा रहा 40 किमी लंबा जाम, 12 घंटे तक फंस रहे लोग

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 05:21 PM IST

बक्सर पुल और भरौली गोलंबर पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलती नहीं दिखाई दे रही है। रविवार रात से ही एनएच-31 पर लगा जाम फेफना से लेकर चितबड़ागांव मोड़, नरहीं, बैरिया, लक्ष्मणपुर, भरौली गोलंबर, गाजीपुर जिले के भांवरकोल के आगे तक पहुंच गया। बक्सर में भी जाम लगा रहा। फेफना तिराहा से रसड़ा और गड़वार मार्ग भी जाम की चपेट में रहा। सोमवार की सुबह बक्सर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गई, बच्चे विद्यालय समय से नहीं पहुंच पाए। 12 घंटे तक 40 किलोमीटर तक जाम असर रहा। भरौली गोलंबर पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने में पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। फेफना तिराहा पर पुलिस की ओर से भारी वाहनों को सागरपाली होकर बलिया जाने वाले वाहनों को रोकना, फिर गड़वार मार्ग से भेजना, तिराहे पर भारी वाहनों को मोड़ना जाम का मुख्य कारण बताया जा रहा है। इसके कारण जाम चितबड़ागांव मोड़, नरहीं, बैरिया तक पहुंच गया। रविवार की रात 8 बजे से जाम लगना शुरू हुआ। सोमवार की सुबह 9 बजे तक जाम का असर देखने को मिला। भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के भांवरकोल के आगे तक जाम लगा रहा। 40 किलोमीटर तक फंस कर लोग परेशान होते रहे। सारीमपुर के जीप चालक वासिल ने बताया कि रविवार की रात भरौली गोलंबर से बलिया पहुंचने में छह घंटे लग गए। जाम भरौली गोललंबर से लक्ष्मणपुर के आगे तक आ गया था। छोटे वाहन बैरिया-थम्हनपुरा-सागरपाली मार्ग से आते जाते रहे। इस मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन होता रहा। भरौली गोललंबर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस पर भी बसें तथा छोटे वाहनों का आवागमन होता रहा। आए दिन जाम की समस्या से लोग तंग आ चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें