फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, युवक गंभीर; VIDEO

सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुर स्थित लाला के छपरा में अमित राजभर (28) पुत्र उदय राजभर को गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। अमित राजभर को पेट, सिर व हाथ में गम्भीर चोटें आई हैं। जिला चिकित्सालय बलिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। पीड़ित की पत्नी शोभा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात उनके पति पर गांव के ही प्रवीण राजभर, नितेश राजभर, शिवानन्द राजभरने धारदार हथियार टांगी व चाकू से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भाग गए। उन लोगों की ओर से गिरोह भी चलाया जाता है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि अभियोग पंजीकृत किया गया है। नितीश राजभऱ उर्फ संदीप, शिवानन्द राजभऱ पुत्र श्रीराम राजभर को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। एक माह पहले विवाद में इन शांति भंग में निरुद्ध किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें