फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बलिया में विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने सीएमओ को सौंपा पत्रक

बलिया में सीएचसी रसड़ा और खेजुरी में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह सोमवार को सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय से मिले। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सीएमओ को सौंपा। जिस पर सीएमओ ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। जिसमें उल्लेख किया है कि लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में रोजाना लगभग एक हजार से अधिक मरीज आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण वे महंगे निजी अस्पतालों का शिकार हो रहे हैं। कहा कि केंद्र के अधीक्षक स्वयं गाइनो विशेषज्ञ हैं लेकिन ओपीडी नहीं करते। वहीं दो दंत चिकित्सक बिना कार्य किए वेतन उठा रहे हैं। कहा कि सीएचसी में तैनात जनरल सर्जन ने बीते छह महीने में एक ऑपरेशन नहीं किया है। । केंद्र पर वर्तमान में कोई भी फिजिशियन या बाल रोग विशेषज्ञ नियुक्त नहीं है उसे तत्काल किया जाए। जनरेटर न चलाए जाने के कारण बिजली कटने पर मरीज और तीमारदार भीषण गर्मी में परेशान हो रहे है। सीएचसी परिसर में जनरेटर की व्यवस्था किया जाए। सीएचसी में लाखों की लागत से लगा एक्स-रे मशीन भी धूल फांक रही है। उसे तत्काल चालू कराया जाए। जिससे मरीजों का इसका लाभ मिल सके।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी में बच्चों के डॉक्टर, जनरल सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद पूरी तरह खाली है। एकमात्र तैनात फिजिशियन भी नियमित रूप से सेवा नहीं दे रहे हैं। यहीं नहीं सीएचसी परिसर में लगा एक्स-रे मशीन और जनरेटर की सुविधाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। उन्होंने सीएमओ से मांग किया दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल बहाल करने के साथ ही चिकित्सकों की तैनाती किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें