बलिया के एक अधीक्षण अभियंता कार्यालय में उपभोक्ता को परेशान करने और पैसों के लिए कार्य को लटकाने के चक्कर में अधिकारी जूते-चप्पल से पीटे गए। बलिया के अधीक्षण अभियंता पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। उपभोक्ता भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा एक नेता कहा जा रहा है।