जिले में बृहस्पतिवार को पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को कांग्रेस नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। कांग्रेस के युवा नेताओं ने मंत्री संजय निषाद वापस जाओ के नारे लगाते रहे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा व पुलिस के बीच गरमागरम बहस भी हुई। पुलिस ने करीब 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद भी छोड़ दिया गया।