ग्रुप सेंटर अमेठी में तैनात रेवती थाना क्षेत्र रामपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के हवलदार विजय बहादुर पांडेय (52) पुत्र स्व. देवदत्त पांडेय की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार की भोर में मौत हो गई। जैसे ही उनका शव बीती पैतृक गांव पंहुचा। पूरे परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सीआरपीएफ के हवलदार विजय बहादुर पांडेय 1995 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। नागपुर में प्रशिक्षण लिया था। वर्तमान में जुलाई माह में उनका स्थानांतरण ग्रुप सेंटर अमेठी में हुआ था। बुधवार को ड्यूटी से लौटकर अपने बैरक में सो रहे थे। बृहस्पतिवार की भर में जब साथियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया वे नहीं जगे। साथियों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद ग्रुप सेंटर अमेठी से इसकी सूचना परिजनों को रामपुर में मिली, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रंजन पांडे का रोते-रोते बुरा हाल था, तो बेटी रिशू शव से लिपटकर रो रही थी। बड़े भाई वीर बहादुर पांडेय एक टक अपने भाई के शव को निहार रहे थे। परिवार के कुछ सदस्य ग्रुप सेंटर अमेठी पहुंचे थे। उसके बाद विभागीय प्रक्रिया करने के बाद जवान का शन असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार यादव के नेतृत्व में रामपुर गांव में पहुंचा। लोग दहाड़े मारकर रोने लगे।