फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंदिर परिसर से बैल गायब, मृत मिला; दो युवकों को पकड़ा गया

Pragati Chand Updated Tue, 14 Apr 2026 06:13 PM IST

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट गांव स्थित धरिक्षन बाबा के मठिया स्थित परिसर से एक बैल रविवार की रात गायब हो गया। मंदिर के पुजारी दीनानाथ दास ने बैल गायब होने की सूचना पुलिस को दी। शंका के आधार पर दो युवकों को पड़क कर पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर बैल मृत अवस्था में मिला।पुजारी दीनानाथ दास ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बैल को चारा खिलाने के बाद मंदिर परिसर में बांध दिया था। मध्य रात्रि को लघुशंका के लिए नींद खुली तो खूंटे से बैल गायब था। आशंका पर दो युवकों को ग्रामीणों ने सोमवार की शाम पकड़ कर मठिया पर लाया गया। कड़ाई से पूछताछ में युवकों ने गायब बैल के विषय में बताया। पुजारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने कबूला है कि रविवार की रात को बैल खोल कर ले गए। गांव से दूर ले जाकर कहीं एक पेड़ बांध दिया। पकड़े गए युवकों के साथ ग्रामीणों वहां पहुंचे तो बैल की मौत हो चुकी थी। इस ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। दोनों आरोपी युवकों को पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पशु चिकित्सक ने बैल का पोस्टमार्टम किया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें