फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया का आलू कर देता बीमार, कृत्रिम रंग में रंगा 56 हजार का आलू जब्त

बलिया में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को देर शाम शहर के परिखरा स्थित नवीन मंडी स्थल से 21 क्विंटल रंगे हुए आलू की खेप जब्त की है। साथ नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोग शाला भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान ववीाागीय टीम ने बड़ी मात्रा में कृत्रिम रंग भी बरामद किया है। इस कार्रवाई से आलू पर कृत्रिम रंग लगा कर बाजार में बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। कृत्रिम रंग में रंगी जब्त आलू की कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि आलू पर कृत्रिम रंग लगाकर ग्राहकों को धोखा दिया जा रहा था, जिससे उन्हें नया आलू दिखे। इसके लिए आलू पर गेरुआ रंग लगाया गया था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। बताया कि कृत्रिम रंग में रंगी आलू का उपभोग करने से उपभोक्ताओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें