बलिया जिले के बकुलहा- संसार टोला तटबंध पर रिसाल टोला गांव के सामने बुधवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में धर्मेन्द्र यादव को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र यादव सोनबरसा चौराहे पर तीन दिन पूर्व टेंपो व बाइक की टक्कर में टेंपो में बैठे वकील की पिटाई कर हत्या मामले में वांछित अभियुक्त है, जो बिहार भागने के फिराक में था।