आरोपी राज सिंह की गिरफ्तारी पर उसकी मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोते हुए राज सिंह की मां ने बंगाल और यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार वे लोग परिवार के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए थे। दर्शन कर लौटने के दौरान ही बंगाल और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने राज को हिरासत में ले लिया। मां का कहना है कि उनके बेटे को इस साजिश में झूठा फंसाया जा रहा है और उसका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है।