स्वाट सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक पिकअप से 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा। जिसका बाजार में करीब 10 लाख रुपया होगा। तस्कर उसे बिहार ले जाने के फिराक में थे। दोकटी के उपनिरिक्षक रंजीत कुमार हमराहियों व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त पुलिस टीम अवैध शराब तस्करी पर रोकथाम को लेकर निगरानी कर रहे थे। उसी दौरान शिवपुर कि तरफ से नदी के रास्ते जा रही पिकअप को रोकने पर एक व्यक्ति हड़बड़ाकर गाड़ी बन्द करके भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें 200 पेटी में अवैध शराब बरामद किया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनू बहेलिया निवासी गंगा पाण्डेय टोला थाना रेवती बताया। पुलिस ने सम्बंधित धारा में चालान कर न्यायालय में भेज दिया।